चित्तौड़गढ़: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों का आत्मदाह का प्रयास, पुलिस से झड़प के बाद 17 छात्र हिरासत में

Update: 2026-03-09 11:07 GMT


चित्तौड़गढ़ | जिले के गंगरार स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय में नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को उस समय हिंसक हो गया, जब आंदोलनरत कश्मीरी छात्रों ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इस घटना के बाद परिसर में भारी बवाल और अफरातफरी मच गई, जिसके चलते पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले एक माह से विश्वविद्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे करीब 30 कश्मीरी छात्र अचानक उग्र हो गए। इस दौरान कुछ छात्रों ने आत्मदाह के इरादे से अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया, जिन्हें मौके पर तैनात सतर्क पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद पकड़ा। इसके बाद छात्र पुलिस से भिड़ गए, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालात पर काबू पाते हुए पुलिस ने 17 छात्रों को हिरासत में लेकर गंगरार थाने पहुंचाया है। पुलिस ने छात्रों के विरुद्ध राजकार्य में बाधा डालने और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

मान्यता का विवाद और विश्वविद्यालय का इतिहास

विवाद की मुख्य जड़ नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स की मान्यता न होना है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मान्यता होने का झांसा देकर उन्हें प्रवेश दिया, जबकि हकीकत में मान्यता की फाइल केवल प्रक्रियाधीन थी। एक माह पूर्व भी इस मुद्दे पर भारी तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं रद्द कर करीब 3000 बाहरी छात्रों को हॉस्टल से रवाना कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि मेवाड़ विश्वविद्यालय पूर्व में भी फर्जी डिग्रियां जारी करने और छात्रवृत्ति गबन जैसे गंभीर मामलों में चर्चित रहा है। पूर्व में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जेल भी जा चुके हैं और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी यहां बिना मान्यता के कृषि डिप्लोमा बांटने का मामला पकड़ा था।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Similar News

भीलवाड़ा एडीजे कोर्ट का फैसला-: जमीन के विवाद में ली थी जान- राकेश गुर्जर को आजीवन कारावास

रायला ओवरब्रिज पर मिली लाश: अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, सड़क पर बिखरा मिला खून

भीलवाड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा में फर्जीवाड़ा:: भाई को डमी कैंडिडेट बनाने वाला असली अभ्यर्थी अभिषेक गिरफ्तार