रायला पुलिस ने 3 किलो 2 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, कार जब्त

Update: 2026-03-09 08:29 GMT

रायला (लकी शर्मा) । रायला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 3 किलो 2 ग्राम अफीम बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। थानाधिकारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्यरात्रि को रायला पुलिस थाने के बाहर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से एक संदिग्ध कार इटियोस PB03 AW 0073 आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से वाहन को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में रखी दो प्लास्टिक की थैलियों से 3 किलो 2 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने पंजाब के ननियावाला, थाना हररायपुरा जिला भटिंडा निवासी 30 वर्षीय राजप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। मामले की जांच बनेड़ा थाना प्रभारी बच्छराज को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मूलचंद वर्मा के साथ कांस्टेबल नारायण सालवी, श्याम सुंदर और राजेश की अहम भूमिका रही।

Tags:    

Similar News

रायला ओवरब्रिज पर मिली लाश: अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, सड़क पर बिखरा मिला खून

भीलवाड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा में फर्जीवाड़ा:: भाई को डमी कैंडिडेट बनाने वाला असली अभ्यर्थी अभिषेक गिरफ्तार