कप्तान गिल का खुलासा: बुमराह खेलेंगे पांचवां टेस्ट मैच?

Update: 2025-07-30 14:36 GMT

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई तीखे सवाल पूछे गए। इनमें जसप्रीत बुमराह के खेलने से लेकर गंभीर और पिच क्यूरेटर के साथ हुआ विवाद शामिल रहा। हालांकि, गिल ने बड़ी सूझबूझ के साथ इन सवालों के जवाब दिए। लेकर सवाल पूछा गया कि क्या वह पांचवें टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इस पर गिल ने कहा कि मैच के दिन तय किया जाएगा। उन्होंने यह भी हिंट दिया कि अर्शदीप सिंह को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

 पिच देखकर तय करेंगे प्लेइंग इलेवन

गिल ने कहा, हम कल निर्णय लेंगे। पिच ग्रीन दिख रही है। तो कल देखते हैं। हालांकि, अर्शदीप से तैयार रहने को कहा गया है। पर हम पिच देखकर ही प्लेइंग इलेवन का चयन करेंगे। इंग्लैंड ने किसी भी फ्रंट लाइन स्पिनर को नहीं खिलाया है। तो हमारे पास जडेजा और वॉशी हैं उन्होंने अच्छा काम किया है।

पिच क्यूरेटर के साथ हुए विवाद पर दी सफाई

इसके अलावा शुभमन गिल से गंभीर के साथ पिच क्यूरेटर के साथ हुए विवाद पर भी सवाल पूछे गए। गिल ने कहा कि जो कल हुआ उसकी कोई जरूरत नहीं थी। क्योंकि कोच को पूरा हक है पिच देखने का। पता नहीं क्यों पिच क्यूरेटर ने उन्हें 2.5 मीटर दूर रहने को कहा था।

कोच को पूरा हक है पिच देखने का

गिल ने कहा, कल जो हुआ उसकी जरूरत नहीं थी क्योंकि कोच को पूरा हक है पिच को देखने की। मुझे समझ नहीं आया कि क्यों पिच क्यूरेटर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। जब तक आप रबर स्पाइक पहने हुए हैं या नंगे पैर हैं तब तक इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए...पता नहीं उन्होंने मना क्यों किया। पिछले चार मैचों में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।

निर्णायक होगा पांचवां टेस्ट

बात करें मौजूदा सीरीज की तो भारत 1-2 से पीछे हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में भारत ने दमदार बल्लेबाजी करके चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ कराया था। कप्तान गिल के बाद रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने शतक जड़े। यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ था जब दूसरी पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े। अब पांचवां मुकाबला निर्णायक साबित होगा।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह