झारखंड-महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? ये है चर्चा

Update: 2024-10-10 17:10 GMT

  दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से निपटने के बाद निर्वाचन आयोग का ध्यान अब झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है। इसकी घोषणा आयोग कभी भी कर सकता है। वैसे जो संकेत मिल रहे हैं, उसके तहत ज्यादा से ज्यादा अगले हफ्ते की शुरुआत तक दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी।

EC ने किया चुनावी तैयारियों का आकलन

इस बीच, आयोग ने गृह मंत्रालय सहित दूसरी एजेंसियों के साथ दोनों राज्यों की चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की है। साथ ही उसे अंतिम रूप दिया है। इससे पहले आयोग दोनों राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों का आकलन कर चुका है।महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

आयोग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक ही है। ऐसे में यहां इससे पहले चुनाव करा लिए जाएंगे। वैसे भी चुनाव के लिए करीब चालीस दिन का समय दिया जाता है। ऐसे में इसकी घोषणा में अब और देरी संभव नहीं है। इसे सिर्फ एक-दो दिन आगे-पीछे किया जा सकता है।

Similar News