चरागाह में बछड़े दुष्कर्म कर रहा था शख्स, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने आरोपित को किया डिटेन

By :  prem kumar
Update: 2024-10-15 15:17 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। पशुओं के साथ कू्ररता के अनेक मामले वैसे तो समय-समय पर सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार शाहपुरा जिले में इंसानियम को शर्मसार करने का एक घिनौना मामला सामने आया है। पुलिस ने कथित तौर पर गाय के बछड़े से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को डिटेन किया है।

शाहपुरा थाना प्रभारी माया बैरवा ने बताया कि घटना थाना सर्किल में स्थित चारागाह भूमि की है। उन्होंने बताया कि हीरालाल बावरी नामक व्यक्ति को चरागाह भूमि में गाय के बछड़े से दुष्कर्म करते लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हीरालाल को डिटेन कर लिया। आरोपित के खिलाफ मुकेश वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।   

Similar News