बदल रहा हे मौसम: भीलवाड़ा में सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में तेज धूप से गर्मी

Update: 2024-10-22 01:55 GMT

 भीलवाड़ा(हलचल)प्रदेश के मौसम का मिजाज आने वाले कुछ दिनों में सामान्य ही रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंडक रहेगी। सोमवार भीलवाड़ा सहित  प्रदेश के कई हिस्सों में  वर्षा ओर ओले गिरने से  न्यूनतम तापमान में  गिरावट भी हुई। जिससे ठंड का अहसास हुआ हे।

मौसम के बदलते मिजाज के चलते गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन दिन में तेज धूप से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। दोपहर के समय अभी तेज धूप झेलनी पड़ रही है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। अक्तूबर महीने के 21 दिन बीत गए हैं। जिले में गर्मी का असर अभी भी कम नहीं हो रहा है। सुबह-शाम और रात के समय मौसम में बदल रहा है तो दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास भी हो रहा है। सुबह के समय मौसम ठंडा होने के चलते धूप भी अच्छी लगने लगी है। वहीं दोपहर होने पर तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम का यही मिजाज बना हुआ है।

हालांकि सोमवार  शाम को हुई बारिश से ठंड का अहसास हुआ हे , कई जगह तेज बारिश भी हुई , सड़कों पर पानी बह निकला।

अब आयेगी गिरावट, दिवाली पर सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे धीरे-धीरे ठंडक महसूस होने लगेगी। इस समय हवा की दिशा और गति में भी बदलाव हो रहा है, जो ठंड के आने का संकेत है। दिवाली के आसपास ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है। जिससे सर्दी का आगाज होने की संभावना है।

Similar News