मजदूरों को सेप्टिक टैंक में उतारा, जहरीली गैस से दम घुटा, चार की मौत

Update: 2025-05-27 04:45 GMT


जयपुर स्थित सीतापुरा जेम्स एंड ज्वेलरी SEZ में सोने के कण निकालने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे 8 मजदूरों में से चार की मौत हो गई। चारों उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस थी, जिससे इन चारों का दम घुट गया और इनकी मौत हो गई। दो अन्य भी बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों के नाम संजीव पाल, हिमांशु सिंह, रोहित पाल और अर्पित यादव हैं

मामला अचल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है। यहां 10 फीट का सेप्टिक टैंक है, जिसकी सफाई के लिए ज्वेलर ने अपने यहां काम करने वाले मजदूरों को उसमें उतार दिया। मजदूरों की मौत की सूचना मिलने पर सांगानेर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शवों को महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया। वहीं दो अन्य अजय चौहान और राजपाल को आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

Similar News