सडक़ हादसा- मां की मौत, बेटा घायल
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-10 13:28 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के हनुमाननगर थाना इलाके में शुक्रवार को घटित सडक़ हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। उसे देवली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हैडकांस्टेबल शंकरलाल जाट ने बताया कि देवली थाने के छातरी गांव निवासी बीरम 23 पुत्र बद्रीलाल मीणा, अपनी मां कंचन मीणा 50 के साथ शुक्रवार दोपहर बाइक पर किसी काम से टोला क्षेत्र के सोपरिया गांव जा रहे थे। इस बीच, टीकड़ के पास वे सडक़ हादसे का शिकार हो गये। मां-बेटे को देवली अस्प्ताल ले जाया गया, जहां कंचन की मौत हो गई, जबकि बीरम को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी यह पता नहीं चल पाया कि हादसा कैसे हुआ। परिजनों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।