खौफनाक:: रात में घर से निकली नाबालिग को बाइक सवार उठा ले गया, डरा-धमका कर किया रेप

Update: 2026-04-10 14:51 GMT

भीलवाड़ा। जिले के फूलियाकलां थाना इलाके में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात के समय घर से बाहर निकली किशोरी को एक बाइक सवार जबरन उठा ले गया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

बाइक पर जबरन ले गया आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साढ़े पंद्रह वर्षीय नाबालिग किशोरी गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार आया और नाबालिग को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी उसे एक कमरे में ले गया, जहाँ उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों को बताई आपबीती, केस दर्ज

वारदात के बाद आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकला। जब नाबालिग ने घर पहुँचकर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। शुक्रवार को परिजनों ने फूलियाकलां थाने पहुँचकर मामला दर्ज करवाया।

आरोपी बताया जा रहा बाल अपचारी

पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी एक बाल अपचारी है। फिलहाल पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Similar News

मखन प्लाजा के बाहर जानलेवा हमला:: दो आरोपित गिरफ्तार, सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर हुआ था विवाद