दो महिलाओं से दरिंदगी-: एक को बात करने के बहाने बुलाकर होटल में किया रेप, दूसरी को शादी का झांसा देकर बनाया शिकार
भीलवाड़ा बीएचएन। शहरी इलाके में दो महिलाओं से दरिंदगी के मामले सामने आये हैं। इनमें एक पीडि़ता सेे बात करने के बहाने बुलाकर होटल ले जाकर रेप किया गया, जबकि दूसरी महिला को शादी का झांसा देकर शिकार बनाया गया। दोनों पीडि़ताओं ने रविवार को प्रताप नगर थाने में आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।
प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय एक महिला ने दादी माता मंदिर के पास रहने वाले मनोज कोठारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले ढाई वर्ष पूर्व सिलाई का काम करती थी, वहां से काम छोड़ दिया। पिछले दस-पन्द्रह दिन से आरोपित मनोज उसे लगातार फोन कर रहा है। 13 नवंबर को सुबह दस-ग्यारह बजे उसे फैक्ट्री बुलाया। वह, वहां गई। 5 मिनिट बात की। मनोज ने कहा, फैक्ट्री संबंधित बात करनी है, शाम को मिलना। शाम को पुन: फोन आया। मनोज ने उसे पांसल चौराहा पर बुलाया। वह, पांसल चौराहा गई, जहां मनोज ने उसे कार में बैठाकर 100 फीट रोड स्थित स्कूल के पास एक होटल में ले गया, जहां आरोपित ने बंद कमरे में उसके साथ रेप किया। वह चिल्लाई लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। करीब आधे घंटे बाद मनोज ने कमरे का गेट खोला और उसे डराया धमकाया कि यह बात किसी को बताई तो तेरे पति व बच्चों को जान से खत्म कर दूंगा और जब भी में बुलाऊं तब तुझे आना पड़ेगा। फिर होटल से मनोज ने धमकाकर उसकी कार में बैठाया और पांसल चौराहे पर उसे छोड़ कर भाग गया । फिर वह अपने घर चली गई। 15 नवंबर की रात को उसने पति को आपबीती बताई। इसके बाद आज यह रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने केस दर्ज कर पीडि़ता द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच शुरु कर दी।
शादी का झांसा देकर दो साल से कर रहा दुष्कर्म, डेढ़ लाख रुपये भी ले लिये
उधर, तीस वर्षीया एक अन्य पीडि़ता ने देवीलाल प्रजापत के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस को दी है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ थाना सर्किल में रह रही है। यह आरोपित, पीडि़ता के पास आया। उसने बात की। शादी का झूंठा वादा किया। आरोपित ने उसके साथ ईच्छा के विरुद्ध रेप किया। उलाहना देने पर आरोपित ने कहा कि किसी से मत कहना वरना जन से मार दूंगा। तेरे को मारकर टुकड़े टुकडे करूंगा। इससे वह डर गई। इस बारे में किसी को कुछ नहीं कहा। पीडि़ता का आरोप है कि देवीलाल दो वर्षों से पीडि़ता के साथ उसके ही घर में बलात्कार किया है। धमकी देकर पीडि़ता से आरोपित ने नकद और फोन पे करके 150000 रूपए भी जबरन ले लिये है। अब ना तो देवी लाल ने पीडि़ता से शादी की ना ही मेरे 150000 रूपये लोटाये गये। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।