बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले में एक अजीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार को बंकी दक्षिण टोला की रहने वाली पल्लवी की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाबागंज गांव के सुनील गौतम से तय थी। शादी की सभी रस्में संपन्न हुईं, जयमाला के बाद दुल्हन ने स्टेज पर जमकर डांस किया और सात फेरे भी लिए। लेकिन विदाई के समय दुल्हन अचानक गायब हो गई।
शादी में हंगामा और विवाद
दुल्हन के गायब होने की खबर फैलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। रिश्तेदार और बाराती उसे ढूंढ़ते रह गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दूल्हा पक्ष अड़ गया कि जब तक दुल्हन नहीं मिलती, वे नहीं जाएंगे। वहीं, दुल्हन के माता-पिता भी हाथ जोड़कर मिन्नतें करने लगे कि उन्हें पता नहीं बेटी कहां गई।
पैसों को लेकर विवाद
दूल्हा पक्ष ने शादी में हुए खर्च की वापसी की मांग शुरू कर दी। इस विवाद को सुलझाने के लिए रिश्तेदारों ने पंचायत बिठाई, लेकिन कोई हल निकलता नहीं दिखा। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस कीर रही खोजबीन
पुलिस दुल्हन की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है।
कारणों का पता नहीं चला
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। दुल्हन के गायब होने के कारण और उसकी वर्तमान स्थिति का पता अभी नहीं चला है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
