बिजौलियां में बेखौफ बदमाश-: सूने मकान के ताले चटकाकर उड़ाये सोना-चांदी व नकद रुपये, फैली दहशत

Update: 2026-02-07 14:36 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के बिजौलियां कस्बे में चोर बेखौफ है। यह साबित कर रही है आये दिन होने वाली वारदातें। शनिवार को भी ऐसी ही वारदात को चोरों ने दिन के समय अंजाम देकर एक मकान से नकदी, सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। चोरी का पता चलते ही इलाके में दहशत फैल गई।

कमरे के ताले तोडक़र उड़ाया माल

पीडि़त सुलेमान पुत्र युसूफ हुसैन ने पुलिस को बताया कि विजय सागर तालाब के पास उसका मकान है, जो शनिवार को सूना था। परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। दोपहर करीब दो बजे वह मकान पर ताला लगाकर दुकान चला गया था, जबकि उसकी मां मजदूरी के काम पर गई थी। शाम करीब पांच बजे लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने बताया कि इस मकान से चोर एक तोला सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, 100 ग्राम चांदी हाथ की चांदी की चूड़ी पायल और 20 हजार रुपये की नकदी ले गए।

लगातार चोरी से लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी नगर में दिनदहाड़े दो चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी आरोपी का सुराग नहीं लगा है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के मकानों और रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और घर छोड़ते समय विशेष सावधानी बरतें।

Similar News

सोने चांदी के दाम बढ़ते ही बढऩे लगीं लूट की वारदातें-: दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से गहने लूट भागे बाइकर्स

डोडा-चूरा तस्करी मामले में अदालत का फैसला,: नागौर के नासिर को 15 साल की सजा