पीएम मोदी की हत्या की साजिश का आरोप, बिहार से तीन युवक गिरफ्तार

Update: 2026-04-10 04:02 GMT


नई दिल्ली/बक्सर। प्रधानमंत्री Narendra Modi की कथित हत्या की साजिश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी अमन तिवारी बताया जा रहा है। आरोप है कि अमन ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री की हत्या का प्रस्ताव दिया और इसके बदले मोटी रकम की मांग की।

बक्सर से हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने अमन तिवारी को बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव उपखंड के सिमरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बक्सर के एसपी शुभम आर्य के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं और उनके संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।

हत्या के लिए मांगे थे 22 दिन

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने ई-मेल में प्रधानमंत्री की हत्या के लिए 22 दिन का समय मांगा था। पूछताछ के बाद उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और संभावित कनेक्शन की पड़ताल कर रही है।

पहले भी दे चुका है धमकी

पुलिस के मुताबिक, अमन तिवारी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। वर्ष 2022 में उसने Kolkata Airport को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उस समय भी पुलिस ने उसे समय रहते पकड़ लिया था, लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे कानूनी राहत मिल गई थी।

फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Similar News

गारनेट वसूली कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-: व्यवसायी सौरभ गिरफ्तार, 7.40 लाख की नकदी बरामद

राजस्थान में शिक्षकों के तबादलों पर बड़ी अपडेट:: सेकंड ग्रेड टीचर्स की सूची जल्द, मंत्री दिलावर ने दिए संकेत