फंदे पर झूलता मिला युवक, गांव में सनसनी, कारण तलाश रही पुलिस

Update: 2026-02-06 09:50 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के धामनिया गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अपने ही घर में फंदे से लटका मिला। अचानक सामने आई इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

बीगोद थाने के एएसआई बंशीलाल ने बताया कि धामनिया निवासी बाबूलाल पुत्र सांवता नायक उम्र तीस वर्ष ने घर के भीतर कड़े से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों ने जब उसे लटका देखा तो घबराकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए काछोला अस्पताल भिजवाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाबूलाल अविवाहित था और अब तक आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच जारी है। अचानक हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Similar News