आंखों में मिर्च झौंककर बुजुर्ग महिला की नथ छीनने के मामले में बाल अपचारी निरुद्ध

Update: 2026-02-14 14:27 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के अमरपुरा गांव में पिछले दिनों खेत के रास्ते में एक बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्ची झोंककर सोने की नथ छीनने के मामले में करेड़ा पुलिस ने बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। एक अन्य आरोपित की पुलिस को तलाश है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का पुलिस दावा कर रही है।

करेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरपुरा निवासी एक बुजुर्ग महिला घीसूदेवी तेली पिछले दिनों अपने नाती के साथ खेत के रास्ते पर थी। इस दौरान एक वाहन ने घीसू देवी को टक्कर मार दी। इस वाहन में दो जने सवार थे। इन्होंने बाद में घीसू देवी की आंखों में मिर्ची झौंक दी ओर उसकी पहनी हुई सोने की नथ नाक से छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये थे। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया। एक अन्य आरोपित श्रवण की पुलिस को तलाश है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

Similar News

पीपलूंद की रिंकू की मौत का मामला-: पुलिस ने दर्ज की हत्या की रिपोर्ट, एसडीएम ने की थी मर्ग की जांच