गांजे के साथ पकड़े गए दो युवक

Update: 2026-02-15 08:35 GMT

भीलवाड़ा। जिले की हमीरगढ़ पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है।

हमीरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरगढ़ थाना पुलिस शनिवार को स्वरूपगंज-हमीरगढ़ मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों से संदेह के आधार पर पूछताछ की। युवको ने खुद को नई आबादी हमीरगढ़ निवासीशाहरूख मोहम्मद 34 पुत्र शरीफ मोहम्म्द और माताजी रोड हमीरगढ़ निवासी गोपाल 36पुत्र मांगीलाल माली बताया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास कुल 136 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

Similar News

पीपलूंद की रिंकू की मौत का मामला-: पुलिस ने दर्ज की हत्या की रिपोर्ट, एसडीएम ने की थी मर्ग की जांच