भीलवाड़ा: हरणी खुर्द से मंदबुद्धि महिला लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Update: 2026-02-16 14:25 GMT

 भीलवाड़ा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरणी खुर्द इलाके से एक मंदबुद्धि महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवादी  सूरज प्रजापत पिता लादूलाल प्रजापत ने थाने में उपस्थित होकर अपनी चचेरी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुबह 6 बजे से है लापता, मानसिक रूप से है विक्षिप्त

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विमला पुत्री रतनलाल प्रजापत (उम्र 34 वर्ष) निवासी हरणी खुर्द, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त और मंदबुद्धि है, आज दिनांक 16 फरवरी, 2026 को सुबह करीब 6 बजे घर से कहीं निकल गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली।

हुलिया और पहचान के निशान:

पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और आमजन से भी सहयोग की अपील की है। महिला का हुलिया इस प्रकार है: लंबाई: करीब 5 फीट, रंग: सांवला, पहनावा: लहंगा और लुगड़ी

सूचना देने की अपील

पुलिस ने सभी सर्किलों में तलाश तेज कर दी है। यदि किसी को भी इस हुलिए की महिला दिखाई दे, तो कृपया तुरंत थाना कोतवाली को सूचित करें ।

Similar News