सराफा बाजार में हाहाकार: चांदी में 14 हजार की भारी गिरावट, भीलवाड़ा के निवेशकों के डूबे 2 अरब

Update: 2026-02-16 11:36 GMT


भीलवाड़ा हलचल । सराफा जगत में चांदी की कीमतों में आ रही लगातार गिरावट ने भीलवाड़ा के निवेशकों और व्यापारियों की रातों की नींद उड़ा दी है। सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव एक बार फिर धड़ाम हो गए। भीलवाड़ा सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में 14,000 रुपये प्रति किलो की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेश करने वाले कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।

चांदी 2.44 लाख पर, सोने में स्थिरता

सराफा सूत्रों के अनुसार, सोमवार को आई इस बड़ी गिरावट के बाद चांदी के भाव 2,44,000 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर सोने की कीमतों में कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला; सोना प्रति 10 ग्राम 1,58,500 रुपये के भाव पर स्थिर बना हुआ है। चांदी में आई इस 'सुनामी' ने बाजार के जानकारों को भी हैरान कर दिया है।

पखवाड़े भर में 2 अरब का फटका

भीलवाड़ा के सराफा बाजार में पिछले 15 दिनों से जारी इस मंदी ने निवेशकों को गहरे जख्म दिए हैं। अनुमान के मुताबिक, पिछले एक पखवाड़े में भीलवाड़ा के निवेशकों को 2 अरब रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। लगातार गिरती कीमतों के कारण बाजार में खलबली मची है और ऊंचे भावों पर चांदी खरीदने वाले छोटे-बड़े सभी निवेशक अब भारी मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News