भीलवाड़ा की युवतियां उदयपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार करते गिरफ्तार: 'एक्स्ट्रा सर्विस' के नाम पर चल रहा था गंदा खेल
भीलवाड़ा/उदयपुर। भीलवाड़ा सहित आस-पास के जिलों की युवतियों को अनैतिक कार्यों में धकेलने वाला एक बड़ा मामला पड़ोसी जिले उदयपुर में सामने आया है। उदयपुर के सहेली मार्ग स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर 'एक्स्ट्रा सर्विस' के नाम पर चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरफ्तार की गई युवतियों में भीलवाड़ा की लड़कियां भी शामिल हैं,
नेचर टच स्पा सेंटर पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
एसटी-एससी सेल की डीएसपी नीतू सिंह ने बताया कि यूआईटी सर्कल के पास संचालित 'नेचर टच स्पा सेंटर' के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की विशेष टीम ने जब यहाँ रेड मारी, तो मौके पर अनैतिक गतिविधियां पाई गईं। पुलिस ने मौके से स्पा संचालिका सहित 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि ये युवतियां भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों की रहने वाली हैं, जिन्हें यहाँ देह व्यापार के लिए लाया गया था।
एएसपी माधुरी वर्मा कर रही हैं मामले की जांच
एडिशनल एसपी माधुरी वर्मा के निर्देशन में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने पर्यटन नगरी के स्पा सेंटरों में चल रहे अवैध कारोबार की पोल खोल दी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि भीलवाड़ा और अन्य जिलों की इन युवतियों को यहाँ तक लाने में और कौन-कौन से दलाल सक्रिय हैं।