नाबालिग को अगवा कर भीलवाड़ा व बेंगलुरु में बंधक बनाकर रेप करने वाला आरोपित अनिल गिरफ्तार
भीलवाड़ा (बीएचएन)। हनुमाननगर थाना इलाके से एक नाबालिग लडक़ी को अगवा कर उसे भीलवाड़ा और बेंगलुरु में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जहाजपुर डीएसपी ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपित अनिल कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।
यह थी घटना
जुलाई 2025 में हनुमाननगर थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। दिसंबर माह में पीडि़ता के लौटने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। पीडि़ता ने बताया कि अनिल कुमार (19) पुत्र कैलाशचंद्र निवासी गुरुबावा का झोंपड़ा उसे बहला-फुसलाकर भीलवाड़ा और फिर बेंगलुरु ले गया था।
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान अनिल ने उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे जहाजपुर से डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।