नाबालिग से रेप कर अश्लील वीडियो मंगेतर को भेजने वाला आरोपित दुर्गेश गिरफ्तार

Update: 2026-02-17 09:20 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन)। करेड़ा थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित दुर्गेश सिंह रावणा राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके मंगेतर को भेजने का गंभीर आरोप है।

करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि करीब एक साल पहले पीडि़ता जब बकरियां चराने गई थी, तब आरोपित दुर्गेश सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना का अश्लील वीडियो बनाया और उसे पीडि़ता के मंगेतर को सोशल मीडिया पर भेज दिया। पीडि़ता के पिता द्वारा 4 फरवरी को दर्ज करवाए गए मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।

पुलिस फिलहाल आरोपित से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी कडिय़ाँ जोड़ी जा सकें। 

Similar News