सुरक्षाबलों का विध्वंसक प्रहार:: रॉकेट हमले में तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, खोजी कुत्ते पर हमले के बाद सेना का 'सॉलिड शॉट'

Update: 2026-02-22 21:32 GMT


 जम्मू-कश्मीर के छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अब तक का सबसे खौफनाक और निर्णायक एक्शन लिया है। नायदगाम-वानीपुरा के दुर्गम जंगलों में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने रॉकेट से सीधे निशाना बनाकर ढेर कर दिया। इस अचूक प्रहार में तीन आतंकियों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।

​ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की लोकेशन का सटीक पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने सबसे पहले अपने जांबाज खोजी कुत्ते को ढोक (अस्थायी ठिकाना) की ओर भेजा। आतंकियों ने बेजुबान सिपाही पर गोली चला दी, जिसके बाद जवानों का गुस्सा फूट पड़ा। सुरक्षाबलों ने अभियान को 'फुल गियर' में डालते हुए घेराबंदी सख्त कर दी। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी के बीच जवानों ने सीधे रॉकेट दागने का फैसला किया। रॉकेट का वार इतना सटीक था कि आतंकियों को भागने तक का मौका नहीं मिला और तीनों आतंकी वहीं ढेर हो गए।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News