हाइवे पर टायर फटने से पलटा फ्रूट से भरा ट्रक, चालक घायल, सड़क पर बिखरी फलों की पेटियां

Update: 2026-03-18 12:13 GMT

 भीलवाड़ा ।  नेशनल हाइवे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार में दौड़ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित हुआ ट्रक आरोली के पास हाइवे पर ही पलट गया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं, वहीं ट्रक में लदी फल (फ्रूट) की सैकड़ों पेटियां सड़क पर बिखर गईं।बालोतरा से झांसी जा रहा था ट्रकजानकारी के अनुसार, यह ट्रक बालोतरा मंडी से फ्रूट की पेटियां लादकर उत्तर प्रदेश के झांसी के लिए रवाना हुआ था। बुधवार को जब ट्रक चित्तौड़गढ़-कोटा हाइवे पर आरोली के नजदीक पहुंचा, तो अचानक उसका एक टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया।हाइवे पर थमी वाहनों की रफ्तारट्रक पलटने के साथ ही उसमें भरी फलों की पेटियां पूरे हाइवे पर फैल गईं, जिससे सड़क के एक हिस्से पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के दौरान पीछे से आ रहा कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।पुलिस और ग्रामीणों ने सुचारु कराया यातायातहादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सड़क पर बिखरी फ्रूट की पेटियों को किनारे करवाकर क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाया गया, तब कहीं जाकर हाइवे पर यातायात सुचारु हो सका।

Similar News