युवती को बहाना कर घर ले गया युवक, कमरे में बंद किया दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Update: 2026-04-11 18:20 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। भीलवाड़ा जिले के हनुमाननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की ओर से न्यायालय के जरिए पेश किए गए इस्तगासे पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विश्वास में लेकर घर बुलाया फिर की दरिंदगी

पीडि़ता द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 15 मार्च 2026 की है। पीडि़ता दोपहर के समय अपने घर पर सो रही थी, तभी आरोपी राहुल वहां पहुंचा। राहुल ने युवती से कहा कि उसकी मां उसे अपने घर बुला रही है। आरोपी की बातों पर विश्वास कर युवती उसके साथ उसके घर चली गई। आरोप है कि घर पहुंचते ही राहुल ने उसे कमरे में बंद कर दिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ खोटा काम दुष्कर्म किया।

पड़ोसी के आने पर भाग निकला आरोपी

युवती के चीखने.चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही काम कर रहे एक युवक प्रवीण ने मौके पर दौडक़र हस्तक्षेप किया। प्रवीण को आता देख आरोपी राहुल वहां से फरार हो गया। आरोप है कि उसने पीडि़ता को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीडि़ता ने अपने भाई को फोन कर आपबीती सुनाई। पीडि़ता ने बताया कि उसके पिता और भाई घर से बाहर रहते हैंए जिसके कारण उसे आरोपी से अपनी जान.माल का खतरा बना हुआ है।

कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई एफआईआर

पीडि़ता का आरोप है कि घटना के बाद उसने हनुमाननगर थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी थीए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद पीडि़ता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय जहाजपुर में इस्तगासा पेश किया। न्यायालय के आदेश पर अब हनुमाननगर थाना पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान थाना प्रभारी कर रहे हैं।

Similar News