राणा प्रतापनगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 10 ट्रेनें आंशिक रद्द और 5 ट्रेनें एक से ढाई घंटे देरी से चलेंगी

By :  prem kumar
Update: 2025-02-05 12:42 GMT

 भीलवाड़ा । उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के राणाप्रतापनगर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन डालने के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते करीब 10 ट्रेनें मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। जबकि 5 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से एक से ढाई घंटे देरी से चलेंगी।

ये रेल सेवायें रहेंगी आंशिक रद्द (प्रारम्भिक स्टेशन से)

० गाडी संख्या 59610, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 11 फरवरी 25 को चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

० गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा 11 फरवरी 25 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

० गाडी संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 11फरवरी 25 को मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

० गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा 11फरवरी 25 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

० गाडी संख्या 19605, मदार- उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 11 फरवरी 25 को मदार से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

० गाडी संख्या 59605, उदयपुर सिटी-बडी सादडी रेलसेवा 11 फरवरी 25 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

० गाडी संख्या 59608, बडी सादडी - उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 11 फरवरी 25 को बडी सादडी से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

० गाडी संख्या 59609, उदयपुर सिटी-चित्तौडगढ रेलसेवा 11 फरवरी 25 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

० गाडी संख्या 59606, बडी सादडी - उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 06 से 08.फरवरी 25 तक बडी सादडी से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

० गाडी संख्या 59607, उदयपुर सिटी- बडी सादडी रेलसेवा 06 से 08. फरवरी तक उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

० गाडी संख्या 59610, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 06 से 08.फरवरी 25 तक चित्तौडगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

० गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 6. से 8 फरवरी तक उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

० गाडी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा 11 फरवरी को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

० गाडी संख्या 12964, उदयपुर सिटी-ह. निज्जामुद्दीन रेलसेवा 11 फरवरी को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

० गाडी संख्या 79403, असारवा-चित्तौडगढ रेलसेवा 11 फरवरी को असारवा से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

Similar News