माता प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा ट्रैक्टर नदी में गिरा ,डूबने से 12 लोगों की मौत
खंडवा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिले के ग्राम अर्दला में बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम को प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार ट्रॉली में 20 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। अब तक 11 शवों को नदी से निकाला जा चुका है। मृतकों में आठ बालिकाएं भी हैं। प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। प्रतिमा विसर्जन का उत्सव मातम में बदल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत नदी में कूदकर लोगों को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। अस्पतालों में घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
ग्राम अर्दला में यह हादसा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया संकरी और जर्जर हालत में थी, जिस कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर नदी में जा गिरा। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
11 मृतकों की पहचान हुई...
शर्मिला पिता प्यार सिंह (15)
आरती पिता प्यार सिंह
दिनेश पिता शांतिलाल (13)
उर्मिला रेलसिंग (16)
गणेश पिता तेर सिंह (20)
किरण रेमसिंग (16)
पाटली कैलाश (25)
रेव सिंग मुंशी सिंह (13)
आयुष पिता भारत (9)
संगीता पिता ज्ञान सिंह (16)
चंदा
कलेक्टर बोले- ड्राइवर को गहराई का अंदाजा नहीं था
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर को तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था। अति उत्साह में वे लोग ट्रॉली समेत नीचे उतर गए। ट्रॉली पलटने से सभी लोग पानी में डूब गए। एसडीआरएफ की टीम और होमगार्ड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं।
मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता
उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।
