भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के हरीपुरा गांव से तीन भैंस व एक बछड़ा चुराने के मामले में गंगापुर थाना पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चोरी किये पशुओं की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरीपुरा निवासी रोशन पुत्र जयसिंह जाट के बाड़े से एक भैंस व एक बछड़ा, जबकि देबीलाल पुत्र छोगा जाट के बाड़े से दो भैंसे चोर 21 जनवरी कीरात को चोरी कर पिकअप में भरकर ले गये थे। इसे लेकर गंगापुर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया। चोरी का खुलासा करने के लिए टीम गठित की, जिसमें डीएसटी व साइबर टीम को भी गंगापुर पुलिस के साथ शामिल किया गया। इस टीम ने प्रयास कर पशु चोरी के इस मामले में कोशिथल निवासी हीरा उर्फ बबलु 19 पुत्र नगजीराम सालवी, कालाभाटा निवासी शैतान 23 पुत्र गोमाराम बंजारा, मांडया मंगरी, कांगणी निवासी कालू उर्फ अनमोल 19 पुत्र बिहारीलाल बंजारा व बंजाराबस्ती, कालाभाटा निवासी नानालाल उर्फ नैना 25 पुत्र मांगीलाल बंजारा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर चोरी किये पशुओं की बरामदगी व वारदात में काम ली गई पिकअप की बरामदगी के प्रयास कर रही है।