भीलवाड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब: आधी रात को श्रद्धालुओं का हाल जानने पहुंचे आयोजक, विधायक ने भक्तों के साथ किया भोजन

Update: 2026-04-09 04:21 GMT


भीलवाड़ा हलचल

विख्यात कथा वाचक **पंडित प्रदीप मिश्रा** के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही शिव पुराण कथा का श्रवण करने के लिए भीलवाड़ा इस समय शिवमय हो चुका है। शहर के मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित इस भव्य आयोजन में न केवल स्थानीय निवासी, बल्कि पड़ोसी जिलों और अन्य राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति दिन-रात जुटी हुई है।

आधी रात को पंडाल पहुंचे अध्यक्ष: व्यवस्थाओं का लिया जायजा**


कथा के पहले दिन भीड़ के दबाव के कारण कुछ छोटी-मोटी समस्याएं सामने आई थीं, जिन्हें समिति ने बेहद गंभीरता से लिया।


रात्रि में विशेष बैठक के बाद, आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी और सुनील जागेटिया ने आधी रात को पंडाल का दौरा किया। उन्होंने वहां  विश्राम कर रहे श्रद्धालुओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनसे खान-पान, पेयजल और आवास की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

**विधायक अशोक कोठारी ने श्रद्धालुओं के साथ किया भोजन**


आस्था के इस महाकुंभ में सेवा भाव की एक अनुपम मिसाल तब देखने को मिली जब कथा समाप्ति के बाद विधायक **अशोक कोठारी** स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उन्होंने बाहर से आए भक्तों से काफी देर तक आत्मीय बातचीत की और उनके साथ  सादगी से भोजन किया। इस दौरान वहां मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें यहां बिल्कुल भी असुविधा महसूस नहीं हो रही है। महिलाओं ने कहा, "हमें यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे हम अपने **पीहर (बाप के घर)** आए हों, वैसी ही ममता और सुविधाएं मिल रही हैं।"


भीलवाड़ा हलचल की टीम ने भी आधी रात को आयोजन समिति के साथ पंडाल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति के प्रबंधन की मुक्त कंठ से सराहना की है।

इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइलचर्जिंग की समस्या बताई वही कुछ ने साफ सफाई की व्यवस्था सुधारने का सुझाव दिए।

**भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:**

**समाचार:** प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

**विज्ञापन:** विजय गढवाल 6377364129

**संपर्क कार्यालय:** भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा | **फोन:** 7737741455

Similar News

भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर वारदात:: बस में चढ़ने के दौरान महिला के गले से सोने की चेन पार