बाइक चोरी की वारदात का पर्दाफाश: मांडल पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

Update: 2026-04-08 15:08 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन)। जिले की मांडल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की एक वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

फैक्ट्री के बाहर से हुई थी चोरी

सहायक उप निरीक्षक कैलाशचंद्र धाभाई ने जानकारी दी कि 25 मार्च को जिपिया निवासी भवानीशंकर पुत्र कालूराम जंगलिया की बाइक कंचन फैक्ट्री के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की थी।

ये आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने ३ आरोपितों को गिरफ्तार किया है .

समीर  पुत्र सरदारा खान पठान निवासी धोवनी नाडी, मांडल.

समीर अली पुत्र शौकत अली निवासी धोवनी नाडी, मांडल. 

सोयल मोहम्मद उर्फ जाहिद पुत्र रहीस मोहम्मद पठान निवासी शेखजी का खेड़ा, हाल पुर.

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेजने के आदेश दिए गए।  

Similar News

भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर वारदात:: बस में चढ़ने के दौरान महिला के गले से सोने की चेन पार