विधानसभा चुनाव 2026: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद आज, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Update: 2026-03-15 07:15 GMT


​नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान करेगा। इन पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया को समय पर संपन्न कराना अनिवार्य है।

​सूत्रों के अनुसार, चुनावी रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बंगाल, असम और तमिलनाडु में मतदान दो-दो चरणों में आयोजित किए जाने की संभावना है। वहीं, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जा सकते हैं। गौरतलब है कि साल 2021 के चुनावों में बंगाल में रिकॉर्ड 8 चरणों में मतदान हुआ था, जबकि असम में 3 और बाकी राज्यों में सिंगल फेज वोटिंग हुई थी।

​वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव: लाखों नाम कटे

​इस बार के चुनावों से पहले मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा करीब 74 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वर्तमान में वहां पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5.67 करोड़ रह गई है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में लगभग 58 लाख, केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में 77 हजार नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News