मौत का धमाका:: गैस रीफिलिंग के दौरान फटे सिलेंडर, 4 की मौत, दहल उठा इलाका

Update: 2026-04-04 09:26 GMT

अहमदाबाद । केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव के सिलवासा में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। देमनी रोड स्थित एक गोदाम में नाइट्रोजन गैस सिलेंडरों की कथित रीफिलिंग के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना खौफनाक था कि गोदाम के परखच्चे उड़ गए और भारी मलबा दूर सड़क तक जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की गूंज और तीव्रता इतनी भयानक थी कि 30 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। इस खौफनाक मंजर को देखकर स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पूरे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बदहवास होकर घरों से बाहर भागने लगे। चीख-पुकार और दहशत के बीच सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं और युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से निकालकर लहूलुहान घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह मौत का व्यापार किसकी शह पर चल रहा था।

Similar News

हाइवे पर पुलिस की दबिश:: होटल से अंग्रेजी व देशी मदिरा जब्त, एक गिरफ्तार