मातृ एवं शिशु अस्पताल में मोबाइल चोरी, होमगार्ड जवानों ने 2 संदिग्धों को दबोचा, एक साथी मोबाइल लेकर फरार
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-04 08:00 GMT
भीलवाड़ा BHN. शहर के मातृ एवं शिशु अस्पताल में मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। अस्पताल के वार्ड से एक बुजुर्ग महिला का फोन चोरी होने की सूचना पर होमगार्ड जवान उमेश सिंह, बंशी लाल और ओमप्रकाश तुरंत सक्रिय हुए और मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जवानों ने जब उन्हें रोकना चाहा तो तीनों भागने लगे। इस पर होमगार्ड कर्मियों ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी भागने में सफल रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि मोबाइल उन्होंने ही चुराया है और वह उनके फरार साथी के पास है। इसके बाद होमगार्ड कर्मियों ने दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़कर भीमगंज पुलिस के हवाले कर दिया।