भीलवाड़ा में ANTF की कार्रवाई: : 45.617 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी निरुद्ध

Update: 2026-03-31 15:50 GMT

भीलवाड़ा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45.617 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। वही एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ लेकर रोडवेज बस के माध्यम से हनुमानगढ़ सप्लाई करने जा रहे थे। वे भीलवाड़ा बस स्टैंड पर हनुमानगढ़ जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान एएनटीएफ टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड परिसर में बनी एक केबिन के पास स्थित पानी की प्याऊ के पास खड़े हैं और उनके पास मादक पदार्थ है। सूचना के आधार पर टीम ने सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की।

बाद में स्थानीय पुलिस को सूचना देकर संयुक्त रूप से घेराबंदी की गई। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी घबरा गए और छिपने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्कता बरतते हुए टीम ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 45.617 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदास सिंह (21) निवासी वार्ड नंबर 5, नाईवाला, थाना टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ के रूप में हुई है, जबकि दूसरा विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक है।

यह पूरी कार्रवाई भीलवाड़ा चौकी के सहायक उपनिरीक्षक अयूब खां और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Similar News

​भीलवाड़ा के आंगन में सजा खेलों का महाकुंभ: : अजमेर रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में भीलवाड़ा बना 'जनरल चैंपियन'