भीलवाड़ा के नामी रेस्टोरेंट्स में घरेलू गैस का उपयोग, 5 ठिकानों पर छापेमारी 16 सिलेंडर पकड़े , मचा हड़कंप

Update: 2026-03-15 12:41 GMT


​भीलवाड़ा। शहर के रेस्टोरेंट और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल की जगह सस्ते घरेलू गैस सिलेंडरों के बेखौफ इस्तेमाल पर रसद विभाग ने आज कड़ा प्रहार किया है। विभाग की टीम ने शहर के 5 अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 16 घरेलू सिलेंडर, 3 चूल्हे और रिफिलिंग मशीन जब्त की है। सरकारी सब्सिडी के इस खुले खेल को पकड़ने के बाद अब विभाग आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।



 ​कहां-कहां चला रसद विभाग का डंडा?

​रसद विभाग की इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' ने शहर के कई नामी ठिकानों की पोल खोल दी है:

​शिव शक्ति खमण सेंटर (आर.के. कॉलोनी): मंदिर के सामने सरेआम घरेलू सिलेंडर से खमण बनाया जा रहा था। टीम ने यहाँ से 5 सिलेंडर और अन्य उपकरण जब्त किए।

​देवनारायण रेस्टोरेंट (सुभाष नगर): यहाँ कमर्शियल उपयोग की धज्जियां उड़ाते हुए रसोई में 6 घरेलू सिलेंडर मिले, जिन्हें तुरंत जब्त कर एजेंसी को सौंपा गया।

​श्री मिठास स्वीट्स (UIT के सामने): हलवाई की दुकान पर भी घरेलू गैस का दुरुपयोग पाया गया, जहाँ से 3 सिलेंडर पकड़े गए।

​गुजरात खमण (आर.के. कॉलोनी): यहाँ से 1 सिलेंडर और चूल्हा जब्त किया गया।

​एम.एस. इंजीनियरिंग (UIT रोड): हद तो तब हो गई जब वेल्डिंग जैसे खतरनाक काम में भी घरेलू सिलेंडर का उपयोग मिला। यहाँ से 1 सिलेंडर जब्त हुआ।

​एजेंसियों को सुपुर्द किया माल, कार्रवाई रहेगी जारी

​जब्त किए गए सभी 16 सिलेंडर और सामग्री को शहर की विमल डिस्ट्रीब्यूटर्स और मोदी गैस के कार्मिकों को सुपुर्द कर दिया गया है। रसद विभाग के अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का कमर्शियल इस्तेमाल कानूनन अपराध है और यह कार्रवाई केवल शुरुआत है; आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की 'तीखी' जांच जारी रहेगी।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News