लेबर कॉलोनी में चाकूबाजी,: हिस्ट्रीशीटर पर हमला, हमलावर फरार, फैली दहशत

By :  prem kumar
Update: 2024-10-16 14:45 GMT

 भीलवाड़ा हलचल। चाकूबाजी मामलों में आये दिन चर्चा में रहने वाले लेबर कॉलोनी इलाके में बुधवार शाम फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कॉलोनी में सक्रिय दो गुटों के बीच विवाद के चलते एक गुट के तीन युवकों ने दूसरे गुट के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार जांघ में लगने से युवक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, सरेआम चाकबाजी की घटना से कॉलोनी के बाशिंदों में दहशत फैल गई।

प्रताप नगर थाने के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि लेबर कॉलोनी में पालीवाल की दुकान के पास प्रताप नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रकाश को शेरू, गुलशेर व सतीश नामक युवकों ने घेर लिया। कहासुनी के बाद इन युवकों ने प्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार प्रकाश की जांघ में लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। उधर, दूसरी और चाकूबाजी की इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। सब इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्ष आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हैं। सिंह का कहना है कि पीडि़त पक्ष से रिपोर्ट ली जा रही है। वहीं आरोपितों की तलाश शुरु कर दी गई। 

Similar News