चक्रवाती तूफान 'दाना' की दस्तक, कई इलाकों में टूटे पेड़

Update: 2024-10-25 01:48 GMT

चक्रवात 'दाना' ओडिशा के तट से टकरा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू होकार शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह तक लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी। उस वक्त हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है। ऊंची लहरों के चलते तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर अंदर तक पानी आ सकता है। अगले 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे में विभिन्न समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी गई है।इसके अलावा, पारादीप से इरसामा सियाली तक समुद्र तट पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। 


ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आगमन की प्रक्रिया जारी है। धामरा, भद्रक में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण तबाही देखने को मिली। जगह जगह पेड़ उखड़े हुए हैं और छतों पर से टिनशेड भी उड़कर सड़क पर आ गए

चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा

चक्रवात दाना के आगमन पर IMD भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवात दाना ने उत्तर पश्चिमी भाग में गति की है... चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा है... इसके आगमन की प्रक्रिया लगातार हो रही है... धीरे-धीरे चक्रवात के कमजोर होने की भी संभावना है... आज भी उत्तर ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है...कुछ स्थानों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है... इसका प्रभाव आज पूरे राज्य में रहेगा हालांकि कल तक इसका(चक्रवात दाना) प्रभाव बहुत कम हो जाएगा।

Similar News