ऑपरेशन सिंदूर पल पल की खबर: जैसलमेर में शाम ६ बजे से सुबह तक ब्लेक आऊटचंडीगढ़-अंबाला में हवाई हमले की वॉर्निंगआईपीएल स्थगित;
अमृतसर में हाई अलर्ट, लोगों से घरों में रहने की अपील; खिड़की-दरवाजों से भी दूरी बनाए रखने को कहा गया
भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू होने पर जिला प्रशासन ने जनता से अपने घरों में रहने की अपील की है। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि लोग अपने कामकाज पर जा सकते हैं। कलाबाजारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सभी नापाक मंसूबों को किया जाएगा नाकाम: भारतीय सेना
भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए. पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए. ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा.
PAK की गोलाबारी में 5 बच्चों की मौत, लोग बोले- ऐसी बमबारी नहीं देखी
पुंछ में 3 महिलाओं और 5 बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हुई है। 59 लोग घायल हुए हैं।
भारतीय सेना ने PoK और पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके एक घंटे बाद ही पुंछ से सटे PoK से फायरिंग शुरू हो गई। बड़े-बड़े मोर्टार से बमबारी की गई। लोग बताते हैं कि ये अब तक पुंछ में हुई सबसे भयानक बमबारी है। 1965 और 1971 में भी ऐसी फायरिंग नहीं देखी थी।
पाकिस्तान ने सहयोगियों से लोन मांगा
पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ जंग के बीच सहयोगियों से ज्यादा लोन देने की अपील की है। पाकिस्तान के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन ने बढ़ती जंग और शेयरों में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मदद देने का आग्रह किया है।