कांग्रेस अध्यक्ष शपथ ग्रहण से पहले निकली रैली, कुछ देर में होगी शपथ,धीरज पहुंचे

Update: 2025-12-06 07:09 GMT



भीलवाड़ा हलचल। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व आज चित्रकूट धाम से रैली की शुरुआत हुई। करीब डेढ़ घंटे देर से शुरू हुई यह रैली कुछ ही देर में कांग्रेस कार्यालय पहुंच गई है, जहां शिवराम खटीक पदभार संभालने वाले हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीयसचिनचित्रकूट धाम से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर सवार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कांग्रेस कार्यालय पहुंची। रैली सुबह 10 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तैयारी और व्यवस्थाओं में देरी के चलते लगभग 12:30 बजे रवाना हो सकी।


शपथ ग्रहण में पहुंचे अतिथि फोटो अंकुर सनाढ्य

कांग्रेस कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच, स्वागत व्यवस्था और बैठक व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम कुछ ही पलों में शुरू होने वाला है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज गुर्जर भी समझ में पहुंच गए हैं कांग्रेस के न्यू वर्तमान जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के अलावा संजय पेड़ीवाल आदि भी मौजूद है।मनोज पालीवाल राजेश चौधरी महिला अध्यक्ष रेखा हिरण कांग्रेस कमेटी सदस्य सुशीला सालवी अक्षय गुर्जर नरेंद्र रेगर कुणाल ओझा नीरज गुर्जर,प्रकाश ओझा राजेंद्र जैन ने सभा को संबंधित  किया।


कांग्रेस कार्यालय के नहीं खुले ताले

भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय के आज ताले नहीं खुले। इस बात की वहा खासी चर्चा रही। जबकि शपथ ग्रहण के लिए शिवराम खटीक और कार्यकर्ता भी वहां पहुंच चुके थे। वही ये बात भी कही गई कि वहां निर्माण कार्य के चलते आज ताले नहीं खुले ।


नीरज गुर्जर ने कांग्रेस छोड़ने वालों पर फिर  साधा निशाना, ‘टॉमी’ कहकर कसा तंज

भीलवाड़ा। कांग्रेस नेता नीरज गुर्जर ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जो लोग कांग्रेस की पहचान से ही आगे बढ़े, आज वही आधुनिक नाम ‘टॉमी’ बनकर इधर-उधर भटक रहे हैं।”

गुर्जर ने ऐसे नेताओं को याद दिलाया कि कभी स्कूटर पर चलने वाले कार्यकर्ता भी कांग्रेस की बदौलत ऊंचे पदों तक पहुंचे, और अब वही पार्टी पर सवाल उठाने लगे हैं। नीरज ने भीलवाड़ा  के दोनों अध्यक्षों को युवा बताया और कहा कि उन्हें जिम्मेदारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की फिर से लहर चलने वाली है और आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी ईमानदार एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगी।

गुर्जर के इन बयानों ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

कांग्रेस नेताओं ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

भीलवाड़ा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि दिल्ली में होने वाली रैली में भीलवाड़ा कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित धीरज गुर्जर के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अपने संबोधन में पूर्व जिला अध्यक्षों के कार्यकाल का ज़िक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में कांग्रेस की स्थिति शून्य जैसी है, इसलिए आठों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मेहनत करनी होगी। त्रिपाठी ने कहा कि नीरज की देखरेख में होने वाले कार्यक्रम सदैव सफल होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सभी लोग एकजुट नहीं होंगे, सफलता मिलना कठिन है।

त्रिपाठी ने हाल ही में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई मतगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रशासन की जल्दबाजी के कारण कांग्रेस की जगह भाजपा उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषणों से कांग्रेस मजबूत नहीं होगी, इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने भाजपा और संघ की जमकर  खिंचाई की।

उन्होंने कहा कि यदि रामलाल जाट



 

और सीपी जोशी कार्यक्रम में उपस्थित होते, तो और बेहतर होता, लेकिन जाट का जयपुर में कार्यक्रम होने के कारण उनकी उपस्थित संभव नहीं हो पाई।


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कहा – पार्टी में नहीं है कोई गुटबाज़ी, एकजुटता ही जीत की कुंजी

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की गुटबाज़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं और संगठन की मजबूती ही प्राथमिकता है।

उनका कहना था कि आज कांग्रेस नेतृत्व—विशेषकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी—ने कई नेताओं को वह पहचान और स्थान दिया है, जिसकी वजह से वे अपनी राजनीतिक भूमिका प्रभावी ढंग से निभा पा रहे हैं।

सचिव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर और बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम करें, तो कांग्रेस को कोई भी ताकत पराजित नहीं कर सकती। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पूरे मनोबल के साथ जुटने का आह्वान किया।


Similar News