आमा के कालीरडिया में बालाजीमहाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व गोशाला का शुभारंभ
आकोला ( रमेश चंद्र डाड) क्षेत्र के निकटवर्ती आमा ग्राम पंचायत के गांव कालीरडिया में मंगलवार को बागेश्वर बाला जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना व बाला जी गोशाला का शुभारंभ किया गया । ग्रामीण राधेश्याम तेली ने बताया कि महंत एक हजार आठ साध्वी देवगिरी के पावन सानिध्य में बाला जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना ,बालाजी गोशाला का शुभारंभ किया गया । आयोजित कार्यक्रम में श्री बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं गोशाला शुभारंभ कार्यक्रम में मुकेश खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत सहित ग्रामीण उपस्थित थे । साध्वी देवगिरी जी ने पावन अवसर पर सम्बोधन में कहा कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली के लिए भगवान बजरंग बली से कामना की ।