भगवान ने नरसी मेहता का रूप धारण कर भक्तों की लाज रखी
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-04 14:45 GMT
भीलवाड़ा। नानीबाई रो मायरो महोत्सव के तहत राधाकृष्ण मंदिर पार्क कमला विहार में चल रही कथा के दूसरे दिन कथावाचिका सुश्री दीपा दाधीच ने नरसी मेहता प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सच्चे मन से स्मरण करने पर भगवान स्वयं भक्त की सहायता के लिए आते हैं।
कथा में बताया गया कि तलाजा गांव में भगवान ने नरसी मेहता का रूप धारण कर गांववासियों को भोजन कराया और भक्त की लाज रखी। साथ ही संकट के समय भगवान ने विभिन्न रूपों में प्रकट होकर नरसी मेहता की सहायता की।
कथा के दौरान भजनों और सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।