राजस्थान बोर्ड ने जारी किया CWSN विद्यार्थियों का परिणाम, बीकानेर के दिव्यांग ने रचा इतिहास
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड्स (CWSN) विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान बोर्ड ने जारी किया CWSN विद्यार्थियों का परिणाम, वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट 100%प्रवेशिका, दसवीं मुख्य, बारहवीं मुख्य व वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाओं में कुल 2296 में से 2041 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विशेष रूप से वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रवेशिका परीक्षा में 6 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी 6 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 4 पास हुए और परिणाम 66.67 प्रतिशत रहा। वहीं, दसवीं मुख्य परीक्षा में 1331 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1275 ने परीक्षा दी। इनमें से 1102 पास हुए और परिणाम 86.57 प्रतिशत रहा। बारहवीं मुख्य परीक्षा की बात करें तो 1032 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1008 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 928 विद्यार्थी सफल रहे और परिणाम 92.06 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 7 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी 7 विद्यार्थियों ने परीक्षा देकर सफलता हासिल की, जिससे इसका परिणाम 100 प्रतिशत रहा।श्रीडूंगरगढ़ के भारती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र भागीरथ सिंह ने हिन्दी, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित सभी पांच विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। इस तरह उनका कुल स्कोर 500/500 रहा।
बोर्ड परीक्षा में किसी विद्यार्थी द्वारा सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक लाने का यह संभवतः पहला मामला है। इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। इन बच्चों को भी वो ही पेपर दिया जाता है, जो सामान्य स्टूडेंट्स को दिया जाता है। अतिरिक्त सुविधा के तौर पर आधा घंटा अधिक समय मिलता है, जिससे वो पेपर पूरा कर सकें।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455