एलपीजी संकट की अफवाहों के बीच सरकार की नई गाइडलाइन: बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 किलो का गैस सिलेंडर

Update: 2026-04-04 21:50 GMT


 भीलवाड़ा । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण दुनियाभर में एलपीजी और तेल की कमी की आशंकाओं व भारत में सप्लाई चरमराने की खबरों को केंद्र सरकार ने कोरी अफवाह बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी गैस और तेल की कोई कमी नहीं है। इस बीच, शनिवार को 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की खरीद को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि 5 किलो वाले एफटीएल (FTL) सिलेंडर अब बिना किसी पते के सबूत (एड्रेस प्रूफ) के केवल एक वैध आईडी (ID) दिखाकर नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर से आसानी से खरीदे जा सकते हैं। पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर वैश्विक चिंताओं के बावजूद, सरकार देश में ईंधन और ऊर्जा की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठा रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News