भीलवाड़ा: 62 बीघा में बनेगा नया जिला न्यायालय परिसर, रविवार को संजीव प्रकाश शर्मा और दिया कुमारी करेंगे भूमि पूजन
भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर सांगानेर में पालड़ी (तेलीखेड़ा) से सांगानेर रोड पर 62 बीघा जमीन पर बनने वाले जिला एवं सेशन न्यायालय के नवीन परिसर का रविवार को भूमि पूजन होगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन ने न्यायिक अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की है और आवश्यक जिम्मेदारियां बांटी हैं। आयोजन स्थल पर समतलीकरण के बाद विशाल डोम व टेंट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं मुख्य मार्गों की सड़कों पर पैचवर्क कर उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में 20 कोर्ट जिला एवं सेशन कोर्ट परिसर में और 9 कोर्ट कलेक्ट्रेट परिसर व किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। एक ही जगह नया और बड़ा परिसर बनने से न्यायिक कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। इस अहम आयोजन के साथ ही रविवार को जिला अभिभाषक संस्था की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (वर्ष 2026) का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। संस्था के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह की सभी व्यवस्थाओं के लिए कार्यकारिणी और अभिभाषकों को अलग-अलग दायित्व सौंप दिए गए हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455