मंडोल बांध में पेट्रोल डालकर युवक को जलाया, बाइक भी फूंकी, फैली दहशत,एक आरोपित डिटेन

Update: 2026-02-06 13:18 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के मंडोल बांध गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी गई। इस हमले में 16 वर्षीय किशोर करीब 20 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। गंभीर हालत में युवक को पहले बिजोलिया के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपित युवक को डिटेन कर लिया।

बिजौलियां थाना प्रभारी स्वागत पांडिया के अनुसार फतेहपुर निवासी घायल गिलूराम बंजारा 16 शुक्रवार को मंडोल गांव आया। आरोप है कि एक परिवार को गलत-फहमी हो गई कि गिलूराम उनकी पुत्री से मिलने के लिए आया है। इस बात को लेकर लडक़ी के भाई ने गिलूराम पर लाठियों से हमला कर दिया। इसके चलते उसे गंभीर चोट आई। आरोप है कि गिलूराम की बाइक से पेट्रोल निकाला। कथित तौर पर युवक ने गिलूराम व उसकी बाइक पर पेट्रोल छिडक़ने के बाद आग लगा दी। इससे गिलूराम करीब 20 से 30 प्रतिशत झुलस गया और मौके पर ही बेहौश हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बाइक और गिलूराम के हाथ, पैर व पीठ झुलसे हुए मिले।

उसे उप जिला चिकित्सालय बिजोलियां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस ने गिलूराम के चाचा मदनलाल बंजारा की रिपोर्ट पर पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर लिया। साथ ही मुख्य आरोपित युवक को पुलिस ने डिटेन कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैै।

Similar News

दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट और अपहरण-: कार से आए बदमाशों ने युवक को पिस्टल दिखाकर उठाया, डेढ़ किलो सोना लेकर फरार

अजमेर हाईवे पर मौत का तांडव-: ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, लगा जाम