होली स्पेशल-उदयपुर से ऋषिकेश के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भीलवाड़ा को मिली सौगात
भीलवाड़ा (बीएचएन)। होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ और अतिरिक्त यातायात को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा उदयपुर सिटी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है, जिससे भीलवाड़ा और चित्तौडग़ढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रेन का समय और संचालन
गाड़ी संख्या 09609 (उदयपुर सिटी-ऋषिकेश)
यह ट्रेन 03 मार्च 26 से 31 मार्च 26 तक प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 13.45 बजे रवाना होगी और बुधवार सुबह 10.15 बजे ऋषिकेश पहुॅचेगी।
गाड़ी संख्या 09610 (ऋषिकेश-उदयपुर सिटी)
ट्रेन 04. मार्च 26 से 01 अप्रैल 26 तक प्रत्येक बुधवार को ऋषिकेश से शाम 17.55 बजे रवाना होकर गुरुवार दोपहर 15.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।
भीलवाड़ा सहित इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:
यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, गुडग़ांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, टपरी जंक्शन, रुडक़ी और हरिद्वार स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजिशन
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर अशोक चौहान के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 05 द्वितीय शयनयान (स्लीपर), 04 साधारण श्रेणी (जनरल), 01 पावरकार और 01 गार्ड डिब्बा शामिल है।
