असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश का कहर: मकान गिरे,, सड़कें टूटी, 80 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित...

Update: 2025-06-01 17:18 GMT
मकान गिरे,, सड़कें टूटी, 80 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित...
  • whatsapp icon

गुवाहाटी। भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर के कई राज्यों में स्थिति बदहाल हो गई है। असम में ब्रह्मपुत्र समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और 15 से अधिक जिलों में 78 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हुई है। वर्षा और भूस्खलन से उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में 1,276 पर्यटक फंस गए हैं। इनमें दो विदेशी हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर बात की और स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

अमित शाह ने दिया मदद का भरोसा

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार बारिश के मद्देनजर नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। असम सरकार ने गुवाहाटी में भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।


Similar News