भीलवाड़ा पुलिस के बेड़े में बढ़ा मान: दस सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप निरीक्षक
भीलवाड़ा (हलचल)। भीलवाड़ा पुलिस विभाग के लिए गर्व का समाचार है। जिले के दस सहायक उप निरीक्षकों (ASI) ने पदोन्नति परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है और अब वे उप निरीक्षक (SI) के पद पर सुशोभित होंगे।
अजमेर में हुई लिखित परीक्षा और आउटडोर टेस्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद के लिए रेंज स्तरीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत 17 और 18 मार्च को अजमेर में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद गुरुवार को अजमेर पुलिस लाइन में शारीरिक दक्षता एवं आउटडोर टेस्ट आयोजित किया गया। इस कठिन प्रक्रिया को पार करते हुए भीलवाड़ा के दस पुलिस अधिकारियों ने सफलता का परचम लहराया।
इन अधिकारियों ने पाई पदोन्नति
पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बनने वाले अधिकारी
राजेश कुमार आचार्य: (एसीबी भीलवाड़ा में पदस्थापित)
महावीर प्रसाद(पुलिस थाना गुलाबपुरा)
गोपाल कुमावत: (रीडर सीओ सिटी कार्यालय, भीलवाड़ा)।
मदन लाल मीणा (पुलिस थाना सुभाष नगर)
धनराज मीणा: (पुलिस लाइन)
हरदेव : (पुलिस लाइन)
ओमप्रकाश सैन: (पुलिस लाइन)
राधाकिशन गुर्जर: (पुलिस लाइन)
महिपाल चौधरी: (परिणाम लिफाफा बंद)
गोविंद पारीक: (वर्तमान में चित्तौड़गढ़ में तैनात)
इस उपलब्धि पर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने सभी नवनियुक्त उप निरीक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। माना जा रहा है कि इन अनुभवी अधिकारियों के उप निरीक्षक बनने से जिले की कानून व्यवस्था और अनुसंधान कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
