11 , 12 और 13 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

By :  prem kumar
Update: 2024-10-07 09:43 GMT

 राजस्थान में अक्टूबर महीने में त्योहारों के कारण कर्मचारियों की लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इस महीने की 11 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 12 अक्टूबर को दशहरा और 13 अक्टूबर को रविवार के कारण तीन दिन बैंक,स्कूल और सरकारी दफ्तरों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। गौरतलब है कि प्रदेश में नवरात्र के इस पूरे महीने धूम रहती है। सभी लोग आनंद और उल्लास से इन त्योहारों को मनाते है। 

राजकीय कैलेंडर के अनुसार…

11 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

12 अक्टूबर को दशहरा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

13 अक्टूबर को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा।

Similar News