दाहोद से 25 हजार में खरीदा था मौत का सामान-: 21 जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, भट्टे पर कुट्टी सप्लाई के दौरान लाया था हथियार

Update: 2026-03-23 14:58 GMT

 भीलवाड़ा (हलचल)। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सख्ती रंग ला रही है। मांडल थाना पुलिस और प्रशिक्षु आईपीएस आयुष श्रोत्रिय की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को कारतूस और पिस्टल के साथ दबोचा है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने यह हथियार गुजरात के दाहोद से खरीदे थे।

प्रशिक्षु आईपीएस की गश्त के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि , प्रशिक्षु आईपीएस आयुष श्रोत्रिय 20 मार्च को मांडल थाना सर्किल में गश्त पर थे। लुहारिया सरहद में एक संदिग्ध युवक को संदेह के आधार पर पुलिस ने जाते हुये को रोका । पूछताछ में उसने अपनी पहचान असलम खां पठान (44) के रूप में दी। जब पुलिस ने उसकी सघन तलाशी ली, तो उसके पास से एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 21 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दाहोद कनेक्शन: 3-4 साल पहले खरीदी थी पिस्टल

जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी असलम ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि 3-4 साल पहले जब वह ईंट भट्टों पर कुट्टी सप्लाई करने गुजरात गया था, तब उसने दाहोद में एक अज्ञात व्यक्ति से 25 हजार रुपये में यह पिस्टल खरीदी थी। पुलिस टीम आरोपी को तस्दीक के लिए गुजरात के दाहोद भी लेकर गई, जहाँ उस स्थान की पहचान की गई जहाँ से सौदा हुआ था।

आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी असलम खां को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।  

Similar News

डीएसटी और पुर पुलिस की कार्रवाई: 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन':: जयपुर में एएनटीएफ थाने और दो नई चौकियों का भव्य उद्घाटन