करंट लगने से युवक की मौत; पानी की मोटर चलाते समय हुआ हादसा

Update: 2026-03-23 13:27 GMT

 भीलवाड़ा (हलचल)। जहाजपुर थाना क्षेत्र के मेडिया गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ घर में पानी की मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में उसे बूंदी के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पानी की मोटर चलाते समय लगा झटका

दीवान कासीराम के अनुसार, मेडिया निवासी हेमराज 35 पुत्र उमाराम रेगर सोमवार अल सुबह अपने घर पर पानी की मोटर चला रहा था। इसी दौरान उसे करंट का जोरदार झटका लगा। परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में तुरंत राजकीय अस्पताल बूंदी पहुंचाया। जहां हेमराज की मौत हो गई।

इलाज के दौरान हुई मौत, मर्ग दर्ज

बूंदी अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बड़े भाई घीसू लाल रेगर ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि हेमराज की मृत्यु बिजली का करंट लगने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जहाजपुर पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Similar News

डीएसटी और पुर पुलिस की कार्रवाई: 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन':: जयपुर में एएनटीएफ थाने और दो नई चौकियों का भव्य उद्घाटन